फ़तेहपुर: PM-JAY के तहत हो रहा है लोगों का निःशुल्क इलाज, एक महीने तक चलेगा आयुष्मान अभियान

उप्र के फ़तेहपुर जनपद में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अन्तर्गत लाभार्थियों को पांच लाख रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष निःशुल्क इलाज की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है।

फ़तेहपुर: PM-JAY के तहत हो रहा है लोगों का निःशुल्क इलाज, एक महीने तक चलेगा आयुष्मान अभियान
Published By- Diwaker Mishra

फ़तेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट

फ़तेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फ़तेहपुर जनपद में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अन्तर्गत लाभार्थियों को पांच लाख रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष निःशुल्क इलाज की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए शासन के निर्देशानुसार जनपद जनपद में 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर तक आयुष्मान अभियान का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी पात्र का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।

वर्तमान समय में जनपद के समस्त पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जनपद के जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एवं पंचायत भवनों में जारी किया जा रहा है। फ़तेहपुर में आयुष्मान योजना के ढाई लाख परिवार के साढ़े ग्यारह लाख लाभार्थी सदस्य है जिनमें 06 लाख लाभार्थी कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले रहे है। वही 70 वर्ष से 20 हजार बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।

आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्यवक डॉक्टर श्रीशरन शुक्ला ने बताया कि जनपद फ़तेहपुर में साढ़े ग्यारह लाख लाभार्थी सदस्य है जो आयुष्मान योजना से आच्छादित है वही 75 हज़ार लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है जिसमें कैंसर, हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों का ऑपरेशन व ईलाज समस्त सूचीबद्ध अस्पतालों में किया जा रहा है।

इसके अलावा 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक आयुष्मान का विशेष अभियान कैंप लगाकर चलाया जा रहा है जिसमें सभी छूटे हुए लाभार्थियों का आरोग्य मित्र व आयुष्मान मित्र द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा हैं ताकि उनका इलाज करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

वहीं, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों ने बताया कि इस उम्र के सरकार ने हमारे स्वास्थ्य के बारे में चिन्ता की और आयुष्मान कार्ड बनाकर बीमारी में मुफ्त ईलाज कराने का लाभ दिया है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण काफी दिनों से अपना ईलाज नहीं करवा पा रहे थे लेकिन अब आयुष्मान कार्ड से बीमारी का ईलाज सम्भव हो पाया है।