गंगा घाट पर लगी भीषण आग, दो अस्थाई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें देख दुकानदार ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

गंगा घाट पर लगी भीषण आग, दो अस्थाई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित पंचालघाट गंगा नदी किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो अस्थाई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें देख दुकानदार ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि, तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।

दुकानदार ने एक युवक पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।