फतेहपुर के प्रभारी मंत्री ने पेश किया 9 साल का रिपोर्ट कार्ड, योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत बखान

उप्र के फतेहपुर जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने 9 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रभारी मंत्री ने रिपोर्ट कार्ड में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत बखान किया है।

फतेहपुर के प्रभारी मंत्री ने पेश किया 9 साल का रिपोर्ट कार्ड, योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत बखान
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने 9 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रभारी मंत्री ने रिपोर्ट कार्ड में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत बखान किया है।

रिपोर्ट कार्ड में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने का दावा करते हुए गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाने की बात कही गई है।

इसके अलावा रिपोर्ट कार्ड में मुफ्त राशन, शौचालय, पेंशन योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं गई हैं। रिपोर्ट कार्ड में युवाओं को टैबलेट, स्मार्टफोन और रोजगार देने का भी जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट कार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मेडिकल कॉलेज को बड़ी उपलब्धि बताया गया है। सड़कों, बिजली और बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास का दावा भी किया गया है।

इया अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। गांधी सभागार में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।