अतर्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी फरार, पुलिस ने गठित की तलाश टीम

फरार अभियुक्त पिछले करीब दो माह से चोरी के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था और उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अतर्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी फरार, पुलिस ने गठित की तलाश टीम
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट —

बांदा/जनमत न्यूज। Banda जनपद के अतर्रा क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिला कारागार से पेशी पर लाया गया एक बंदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को एक अभियुक्त को जिला कारागार से Atra Magistrate Court में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि फरार अभियुक्त पिछले करीब दो माह से चोरी के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था और उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अतर्रा Praveen Kumar ने बताया कि बंदी के फरार होने की घटना के संबंध में थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।