फर्रुखाबाद: युवक पर ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में युवक पर ससुरालीजनों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। युवक से पत्नी का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मामला कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नीम करोरी ढाबा का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में युवक पर ससुरालीजनों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। युवक से पत्नी का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मामला कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नीम करोरी ढाबा का है।
घटनाक्रम के अनुसार युवक ढाबा पर थार गाड़ी लगाकर शो कर रहा था। पत्नी परिजनो के साथ ढाबे पर पहुंची। युवक ने पत्नी व उसके परिवार वालों को देखकर गाड़ी भगाई।
पत्नी व उसके परिजनो ने युवक की थार गाड़ी पर ईट-पत्थर चलाए। युवक जान बचाकर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। युवक ने ससुरलीजनो पर फायरिंग करने का आरोप लगाया।
युवक ने पत्नी सहित ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ससुरालीजनों के जानलेवा हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Janmat News 
