महराजगंज: मामूली बात पर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के महराजगंज जनपद में धर्मशाला परिसर में आए युवकों से परिचय पूछने पर विवाद होने की खबर सामने आ रही है। देखते ही देखते हमलावरों की भीड़ ने घेराबंदी कर युवक को बेरहमी से पीटा।

महराजगंज: मामूली बात पर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में धर्मशाला परिसर में आए युवकों से परिचय पूछने पर विवाद होने की खबर सामने आ रही है। देखते ही देखते हमलावरों की भीड़ ने घेराबंदी कर युवक को बेरहमी से पीटा। लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया।

मामला महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर का है। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी दबंगों ने जमकर पीटा। घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फ़ैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।