बुलंदशहर: फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार शोभिनव सत्य का स्वागत, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

उप्र के बुलंदशहर जनपद में फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्य का जबर्दस्त स्वागत हुआ। कलाकार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बुलंदशहर: फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार शोभिनव सत्य का स्वागत, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्य का जबर्दस्त स्वागत हुआ। कलाकार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान शोभिनव सत्य ने प्रशंसकों से मुलाकात और बातचीत भी की। प्रशंसकों ने कलाकार के साथ फोटो खिंचवाकर उत्साह जताया। बुलंदशहर के सिकंद्राबाद कार्यक्रम में शोभिनव सत्य की मौजूदगी रही।

हनुमान अंश के बारे में

फिल्म हनुमान अंश वर्ष 2026 में प्रदर्शित एक भारतीय हिन्दी भाषा की जीवनी आधारित भक्ति नाटक फ़िल्म है। इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण डॉ। विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर स्वामी मीडिया नेटवर्क के तहत किया है।

फिल्म हनुमान अंश प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के प्रारंभिक जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्य ने निभाया है।

हनुमान अंश की कमाई

फिल्म हनुमान अंश ने रिलीज के 61 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 425।52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 326।40 करोड़ रुपये जबकि ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 385।53 करोड़ रुपये रहा। बजट की बात करें तो फिल्म का कुल बजट लगभग 1।8 से 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।