जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और कई बार घर से चला जाता था। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट —

सीतापुर / जनमत न्यूज। जनपद सीतापुर के थाना सदरपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह घटना थाना सदरपुर क्षेत्र के फतेहपुरवा गांव की है, जहां 22 वर्षीय युवक का शव गांव में स्थित एक कुटी के पास जामुन के पेड़ से शर्ट के सहारे लटका हुआ मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष सदरपुर मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और कई बार घर से चला जाता था। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।