मुजफ्फरनगर: मोरना स्थित गैस एजेंसी गोदाम पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, लंबी लाइनों से फैली अव्यवस्था

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बे में स्थित शहीद जवान सुशील इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मुजफ्फरनगर: मोरना स्थित गैस एजेंसी गोदाम पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, लंबी लाइनों से फैली अव्यवस्था
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बे में स्थित शहीद जवान सुशील इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कस्बे के लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचने लगे, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति बन गई। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा।

कई लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण गोदाम परिसर के बाहर तक लोगों की कतार लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी काफी हलचल देखने को मिली।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गैस वितरण की व्यवस्था सही तरीके से नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें सिलेंडर लेने में काफी समय लग रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी संचालकों से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े और गैस वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और उचित व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है।