बहराइच: नेपाल में बदले हालात और आगामी त्योहारों को लेकर बार्डर पर अलर्ट, SSB ने बढ़ाई चौकसी

नेपाल में बदलते हालात और भारत नेपाल सीमा के अंर्तराष्ट्रीय बार्डर से 2 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद उप्र के बहराइच जनपद के नेपाल बार्डर पर चौकसी और बढ़ा दी गयी है।

बहराइच: नेपाल में बदले हालात और आगामी त्योहारों को लेकर बार्डर पर अलर्ट, SSB ने बढ़ाई चौकसी
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। नेपाल में बदलते हालात और भारत नेपाल सीमा के अंर्तराष्ट्रीय बार्डर से 2 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद उप्र के बहराइच जनपद के नेपाल बार्डर पर चौकसी और बढ़ा दी गयी है।

दोनों देशों की सीमा से आने जाने वालों की जाँच सख्त कर दी गयी है। नेपाल से आने वाले हर एक व्यक्ति की सघनता से जाँच की जा रही है फेश स्केनिंग सिस्टम पर व्यक्ति से जुड़े दस्तावेज और फेश दोनो का मिलान करने के बाद ही इण्डिया में प्रवेश दिया जा रहा है।

इस अत्यधुनिक सिस्टम की वजह से हर एक व्यक्ति का डेटा सुरक्षा एजेंसियों के पास सुरक्षित किया जा रहा है ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के समय जानकारी प्राप्त की जा सके।

आपको बता दें कि भारत नेपाल की रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय बार्डर से प्रतिदिन तकरीबन 60 हज़ार से अधिक संख्या में लोग आवागमन करते हैं ऐसे में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सशस्त्र सीमा बल हर एक व्यक्ति पर पैनी नजर रख रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी को लेकर सशस्त्र सीमा बल 42 बटालियन के कमांडेंट जीसी पांडे ने बताया कि खुली सीमा होने की वजह से यह सीमा काफी संवेदनशील मानी जाती है।

इस वजह से चौकसी बढ़ा दी गई है हर एक नागरिक पर विशेष नजर रखे जा रही है वाहनों की तलाशी सघनता से की जा रही है। पूरा बार्डर इलाका सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि हर संदिग्ध पर निगरानी रखी जा सके।