चंदौली: सम्पूर्णता अभियान-2 में बोले भाजपा विधायक सुशील सिंह- हमारा उद्देश्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना
चंदौली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पूर्णता अभियान-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह शामिल हुए।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पूर्णता अभियान-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने विभागीय प्रदर्शनियों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा सरकार का उद्देश्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। बजट पर विपक्ष के हमले पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार का बचाव किया।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तश्वरानंद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने त्याग का मार्ग चुना, उनसे प्रमाण मांगना गलत है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अनावश्यक सवाल खड़े करने का आरोप लगाया।

Janmat News 
