चंदौली: स्वतंत्रता दिवस पर छात्र से उठक-बैठक और मारपीट का विवाद गहराया, सड़क पर उतरा छात्रों का हुजूम
उप्र के चंदौली जनपद में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र से उठक-बैठक और कथित मारपीट का विवाद गहरा होता जा रहा है। पूरा मामला जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के आदित्य नारायण इंटर कॉलेज का है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र से उठक-बैठक और कथित मारपीट का विवाद गहरा होता जा रहा है। पूरा मामला जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के आदित्य नारायण इंटर कॉलेज का है।
इस विवाद से छात्रों का हुजूम सड़क पर जबरदस्त आक्रोश के रूप में सामने आ रहा है। बड़ी संख्या में छात्र धरनारत हैं और प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग उठ रही है।
कार्रवाई की मांग को हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर छात्र सड़क पर उतर पड़े हैं। बारिश के बीच छात्र प्रदर्शनरत हैं। छात्र मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े। DIOS और अधिकारियों के समझाने के बावजूद छात्र धरनारत हैं।







