फतेहपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उप्र के फतेहपुर जनपद में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
कर्मचारियों का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया जाता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता और समय पर वेतन न मिलने समेत कई समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।
अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की। कर्मचारियों का प्रदर्शन फतेहपुर के सीएमओ कार्यालय में हुआ।







