मुजफ्फरनगर: फर्जी लेटर पैड बनाकर जमानत तस्दीक कराने वाला गिरफ्तार, किया था ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी पुलिस ने वर्तमान ग्राम प्रधान हुसैनाबाद भनवाडा का फर्जी लेटर पैड बनवाकर कूटरचित हस्ताक्षर करने वाले जामिनान अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी पुलिस ने वर्तमान ग्राम प्रधान हुसैनाबाद भनवाडा का फर्जी लेटर पैड बनवाकर कूटरचित हस्ताक्षर करने वाले जामिनान अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत आरोपी सैय्याद पुत्र रियाज अली उर्फ रिवाज अली, निवासी ग्राम नंगला रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ग्राम प्रधान श्रीमती रजिया बेगम का फर्जी लेटर पैड तैयार कर उस पर कूटरचित हस्ताक्षर किए और सत्र परीक्षण संख्या 19/2026 (अपराध संख्या 84/2026) में जमानत तस्दीक हेतु प्रयोग किया। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में मु.अ.सं. 31/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/221 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. शैलेन्द्र सिंह व है.का. ज्ञानवीर सिंह शामिल रहे।

Janmat News 
