लखीमपुर में स्कूल परिसर में दो मौतों से सनसनी, महिला-पुरुष के शव मिलने से मचा हड़कंप

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा डाकखाना के पास स्थित चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय के परिसर आसपास एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने की सूचना फैली।

लखीमपुर में स्कूल परिसर में दो मौतों से सनसनी, महिला-पुरुष के शव मिलने से मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा डाकखाना के पास स्थित चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय के परिसर आसपास एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने की सूचना फैली।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बच्चे तथा स्कूल स्टाफ भयभीत नजर आए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम घटना के कारणों और दोनों की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है।

हालांकि घटना किस परिस्थितियों में हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।