चंदौली: CSC संचालक से लूटकांड की घटना में त्वरित एक्शन, हिरासत में चार अभियुक्त; रकम भी बरामद

उप्र के चंदौली जिले में CSC संचालक से लूटकांड की घटना में पुलिस का त्वरित एक्शन नजर आया है। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।

चंदौली: CSC संचालक से लूटकांड की घटना में त्वरित एक्शन, हिरासत में चार अभियुक्त; रकम भी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले में CSC संचालक से लूटकांड की घटना में पुलिस का त्वरित एक्शन नजर आया है। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के पास से 02 लाख 87 हजार रकम भी बरामद की गई है। पूरी घटना सदर कोतवाली चंदौली के बबुरी रोड की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें रवाना कर दी गईं हैं। देर रात कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। तमंचे की बट से प्रहार कर संचालक से 06 लाख रुपए से भरे बैग छीने थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।