मिर्जापुर: विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर, जिला प्रशासन ने कसी कमर
उप्र के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सुगम दर्शन, पार्किंग और पेयजल की व्यवस्था को लेकर तैयारियां की हैं। वहीं, विंध्य कॉरिडोर के 144 खंभों पर उकेरे गए भारतीय संस्कृति के भित्ति चित्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। नवरात्र के पहले दिन ही 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन की सुविधा मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस बार विंध्याचल धाम का नजारा भी बदला-बदला नजर आएगा। विंध्य कॉरिडोर के 144 खंभों पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते भित्ति चित्र उकेरे गए हैं। इन आकर्षक चित्रों के जरिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है।
मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कॉरिडोर की सुंदरता भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरओ लगाए गए हैं।



