फर्रुखाबाद में दबंगों ने भरे बाजार में की दुकानदार से मारपीट, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में दबंगों द्वारा भरे बाजार दुकानदार से मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान दबंगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में दबंगों द्वारा भरे बाजार दुकानदार से मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान दबंगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा।
मामला कोतवाली फर्रुखाबाद के पल्ला बाजार रेलवे रोड का है। दबंगों की दुकानदार के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार दबंगों ने मामूली विवाद पर जमकर मारपीट की। चौकी पल्ला के कुछ ही दूरी पर दबंग घंटों तांडव करते रहे। चौकी का सिपाही व दरोगा मौके पर नहीं पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत मौके पर पहुंचे।
दबंगों ने कोतवाली प्रभारी के सामने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी ने मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया। दबंग दुकानदार से मारपीट करते रहे और भीड़ मूक दर्शक बनी रही। दबंगों के आगे बचाने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी।



