बुलंदशहर में स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत

उप्र के बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। साई मंदिर के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई।

बुलंदशहर में स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट 

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। साई मंदिर के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई।

मृतक दरोगा की पहचान राजवीर सिंह (57) पुत्र जगत सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से गांव फतेहुल्लापुर, किरतपुर, जिला बिजनौर के निवासी थे। राजवीर सिंह करीब तीन वर्षों से डिबाई कोतवाली में तैनात थे।

महज चार दिन पहले उनका तबादला बुलंदशहर कोतवाली नगर में हुआ था। शुक्रवार को वह बुलंदशहर से डिबाई में रह रहे अपने बच्चों के पास जा रहे थे। रास्ते में शिकारपुर के साई मंदिर के पास रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।