अयोध्या: वीबी-जी राम जी कर्मियों का आंदोलन तेज, 2 दिसंबर से कार्य बहिष्कार और विधानसभा घेराव का ऐलान
उप्र के अयोध्या जनपद में सेवा संबंधी मांगों को लेकर वीबी-जी राम जी कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में सेवा संबंधी मांगों को लेकर वीबी-जी राम जी कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अमरदीप गौड़ ने बताया कि 2 दिसंबर से प्रदेशभर के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
मांगें पूरी नहीं होने पर 3 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। अयोध्या के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन को समर्थन दिया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मानव संसाधन नीति लागू करना, समान वेतन निर्धारण, बकाया मानदेय भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा शामिल हैं।



