हरदोई में धान बेचने आए किसानों के बीच मारपीट, सरिया लेकर दौड़ा युवक; लाइव वीडियो वायरल
उप्र के हरदोई जनपद की मंडी में धान बेचने आए किसानों के बीच मंडी के बाहर रोड पर वाहनों की लाइन में लगने को लेकर जमकर विवाद हो गया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद की मंडी में धान बेचने आए किसानों के बीच मंडी के बाहर रोड पर वाहनों की लाइन में लगने को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर और पिकअप चालकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।इस दौरान एक पिकअप चालक सरिया लेकर दौड़ता नजर आया। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी स्थित पानी की टंकी चौराहे का है बताया जा रहा है कि किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे।
इसी दौरान वाहनों की लाइन में आगे लगने को लेकर पिकअप और ट्रैक्टर चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में पहले जमकर कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में पिकअप चालक सरिया लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है
वहीं, पिकअप चालक के एक साथी ने ट्रैक्टर पर बैठे चालक को नीचे खींचकर पीटने का प्रयास किया।इस दौरान मौके पर काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
लोगों का कहना है कि मंडी में किसानों और वाहनों की भारी भीड़ के बीच इस तरह का विवाद गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।



