पीलीभीत: बिलसंडा में सील अस्पताल कराया गया खाली, कोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्यवाई
उप्र के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा कस्बे में आठ महीने पहले सील किए गए श्री सिद्धिविनायक अस्पताल को कोर्ट के आदेश पर खाली करा दिया गया है।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा कस्बे में आठ महीने पहले सील किए गए श्री सिद्धिविनायक अस्पताल को कोर्ट के आदेश पर खाली करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम और नायब तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल के ताले खुलवाकर उसे सील मुक्त किया। अस्पताल के अंदर रखा सामान पुलिस को सौंप दिया गया।
यह मामला बिलसंडा के बीसलपुर रोड स्थित श्री सिद्धिविनायक अस्पताल से जुड़ा है। आरोप था कि कथित डॉ. अरविंद कुमार एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के आधार पर यह अस्पताल चला रहे थे।
इसी के चलते पीलीभीत के तत्कालीन सीएमओ आलोक कुमार के निर्देश पर 25 अक्टूबर 2025 को बिलसंडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस के साथ मिलकर अस्पताल को सील कर दिया था।
डॉ. अरविंद वर्मा के खिलाफ बिलसंडा थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। अस्पताल सील होने के बाद दुकान मालिक ने कोर्ट में अर्जी देकर अपनी दुकान खाली कराने का अनुरोध किया था।
कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार शाम करीब 6 बजे बिलसंडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग की टीम और नायब तहसीलदार मनु माथुर श्री सिद्धिविनायक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिलसंडा पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील मुक्त कराया और अंदर रखे सामान को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


