बहराइच में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत
उप्र के बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि बहराइच जा रही तेज रफ्तार कार धनौली मोड़ के पास सड़क पर गिरे कंपन मशीन के कटर से जा टकराई।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि बहराइच जा रही तेज रफ्तार कार धनौली मोड़ के पास सड़क पर गिरे कंपन मशीन के कटर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कंपन मशीन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


