औरैया में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, 25 किसान प्रभावित
तेज हवा के कारण आग तेजी से एक खेत से दूसरे खेत तक फैलती चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
कुदरकोट/औरैया/जनमत न्यूज। जनपद Auraiya के कुदरकोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम Kathghor में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दोपहर के समय अचानक खेतों से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 100 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जाता है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से एक खेत से दूसरे खेत तक फैलती चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसान और ग्रामीण अपनी फसल बचाने के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
इस घटना में दशरथ पुत्र प्रताप सिंह, विजयपाल पुत्र श्रीकृष्ण, विमला देवी पत्नी लखन सिंह समेत लगभग 25 किसानों की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों, पानी के पंप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल उनकी सालभर की मेहनत का परिणाम होती है। आग से पूरी फसल नष्ट हो जाने के कारण उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उबरना उनके लिए आसान नहीं होगा।
ग्रामीणों और पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कराएं और प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके।
औरैया समाचार, कुदरकोट आग, खेतों में आग, गेहूं की फसल नुकसान, किसान नुकसान, ग्रामीण घटना, उत्तर प्रदेश कृषि समाचार, जनमत न्यूज
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.