मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस के सख्त निर्देशों के बावजूद सड़क किनारे अतिक्रमण, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस के सख्त निर्देशों के बावजूद सड़क किनारे अतिक्रमण, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर के कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर कथित अतिक्रमण देखने को मिल रहा है।

नई मंडी क्षेत्र में हैदराबाद स्पेशल चाय, मशहूर ईरानी चाय, अप किंग चाय, तिरंगा चाय और कबीर रेस्टोरेंट सहित कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर वाहन खड़े होने और सड़क किनारे अतिक्रमण होने से आम राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर यातायात पुलिस द्वारा लगाया गया बोर्ड भी स्पष्ट रूप से चेतावनी देता है कि "यहां वाहन खड़े करना सख्त मना है, आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" इसके बावजूद नियमों का कथित उल्लंघन जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराकर आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

नोट: समाचार में उल्लिखित अतिक्रमण संबंधी बातें उपलब्ध तस्वीरों और स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर प्रस्तुत की गई हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों का पक्ष एवं प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।