कौशांबी में अधेड़ का सर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी, कल शाम से ही थे गायब
उप्र के कौशांबी जनपद के एक अर्ध निर्मित मकान में युवक का सर कटा शव मिलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी.
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद के एक अर्ध निर्मित मकान में युवक का सर कटा शव मिलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. सूचना पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों ने बताया कि कल शाम से ही शकील घर से निकला था।
पूरा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहा के पास का है,जहां समदा गांव के रहने वाले शकील अहमद (उम्र लगभग 40 वर्ष) घर से खाना खाने के बाद 9:00 बजे टहलने के लिए निकले थे. उसके बाद फिर वापस नहीं आए घर वालों ने रात भर खोजबीन की लेकिन शकील का कहीं कोई पता नहीं चला.
सुबह 8:00 बजे मंझनपुर पुलिस को सूचना मिली कि समदा गांव के किनारे बने अर्ध निर्मित मकान में शकील अहमद का सर कटा शव मिला. सूचना पर मंझनपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति मौके पर पहुंचे. पुलिस में शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी.
वहीं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि युवक का सर कटा शव मिला है और इसकी जांच की जा रही है जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।




