कानपुर देहात: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के आभूषण व असलहा बरामद

उप्र के कानपुर देहात ​​जनपद के थाना रूरा क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया है।

कानपुर देहात: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के आभूषण व असलहा बरामद
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात ​​जनपद के थाना रूरा क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया है। 21 सितंबर को कस्बा रूरा में महेश तिवारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस की 3 टीमें लगातार जांच में जुटी थीं।

आज चेकिंग के दौरान बनीपारा से सिठमरा की तरफ जा रहे स्कूटी सवार 3 अभियुक्तों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चोरी के आभूषण, असलहा और स्कूटी बरामद हुई है।

​कानपुर देहात के कस्बा रूरा में बीती 21 सितंबर को महेश तिवारी के घर करीब 11 बजे दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसएचओ अकबरपुर, एसओ रूरा और सर्विलांस/SOG समेत 3 टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद पुलिस की टीमें घटना के जल्द खुलासे के प्रयास में जुट गई थी।

​आज एसओ रूरा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 शातिर अभियुक्त एक स्कूटी से बनीपारा से सिठमरा की तरफ जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लक्ष्मणपुरवा गांव के पास घेराबंदी की। जैसे ही सामने से स्कूटी सवार तीनों व्यक्ति आते दिखे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तो स्कूटी सवार भागने का प्रयास करने लगे। ​भागने की कोशिश में अभियुक्तों की स्कूटी फिसल गई और वे गिर पड़े।

पुलिस से बचने के लिए एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त हिमांशु गौतम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं मौके से भाग रहे दो अन्य अभियुक्त अविनाश और अजय को पुलिस ने दबोच लिया।

​पकड़े गए बदमाशों के पास से महेश तिवारी के घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।