आंधी-तूफान ने छीनी परिवार की खुशियां, दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, बहू घायल
तेज आंधी और तूफान के चलते दीवार अचानक गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल सुमन को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट —
सीतापुर/जनमत न्यूज। जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र में देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम रण्डा मजरा लच्छीपुर में रात करीब 11:30 बजे एक पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबकर 65 वर्षीय मूलचंद भार्गव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बहू सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि तेज आंधी और तूफान के चलते दीवार अचानक गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल सुमन को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Janmat News 
