मिट्टी का टीला ढहने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल

मिट्टी खोदते समय टीला ढह जाने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

मिट्टी का टीला ढहने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल
REPORTED BY - RAHUL BHATT, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

कौशांबी/जनमत। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मिट्टी खोदते समय टीला ढह जाने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
बतादें कि आज सुबह जब कोखराज थाना क्षेत्र टीकरडीह गांव में तालाब के किनारे घर की पुताई के लिए महिलाएं और बच्चे मिट्टी खोदने गए थे इस दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया जिसमें नौ लोग दब गए। जैसे ही घटना की सूचना मिली तो ग्रामीण और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मलवे में दबे सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।

मरने वालों में तीन महिलाएं और दो किशोरियां शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को  इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तो वहीं चार लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। 24 घंटे के अंदर घायलों और मृतकों को मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही आगे से ऐसी घटना ना हो इसके लिए लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।