प्रतीक यादव के निधन के समय कहां थीं पत्नी अपर्णा यादव? अखिलेश के भाई को अस्पताल किसने पहुंचाया?

Prateek Yadav के निधन के समय पत्नी Aparna Yadav दिल्ली में थीं। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव के निधन के समय  कहां थीं पत्नी अपर्णा यादव? अखिलेश के भाई को अस्पताल किसने पहुंचाया?
Published By- A.K. Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़:- समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई Prateek Yadav के निधन से यादव परिवार में शोक की लहर है। बुधवार सुबह हुई इस घटना को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब यह भी पता चल गया है कि जब प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हुआ, उस समय उनकी पत्नी Aparna Yadav दिल्ली में मौजूद थीं।

दिल्ली में थीं अपर्णा यादव

सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा यादव किसी काम से दिल्ली गई हुई थीं। जैसे ही उन्हें पति प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिली, वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। इस दुखद खबर के बाद परिवार और करीबी लोगों में शोक का माहौल है।

किचन में अचेत मिले थे प्रतीक यादव

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के प्रतीक यादव अपने घर के किचन में बेहोश अवस्था में पाए गए थे। परिवार के लोगों ने तुरंत डॉक्टर और करीबी रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अमन बिष्ट लेकर पहुंचे अस्पताल

रिपोर्ट के मुताबिक, अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट प्रतीक यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सुबह उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की वजह अब भी साफ नहीं

फिलहाल प्रतीक यादव की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। डॉक्टरों की ओर से पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में संदिग्ध प्वाइजनिंग की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक यादव

38 वर्षीय प्रतीक यादव दिवंगत Mulayam Singh Yadav और साधना गुप्ता के बेटे थे। वह बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े हुए थे और आमतौर पर राजनीति से दूरी बनाए रखते थे। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन से एमबीए की पढ़ाई की थी।

उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सक्रिय नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है।