फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, 469 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ
फर्रुखाबाद जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 469 जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामा।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे कुमार की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 469 जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामा। सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम में 8 निकाह सहित 469 जोड़ो ने एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित बीजेपी के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस आयोजन में 14 करोड़ 87 लाख रुपये का खर्च हुआ। प्रति जोड़े पर 1 लाख रुपये का खर्च आया। इन 1 लाख रूपए में से 60 हजार रुपये वधू के खाते में डीबीटी होगा। इस दौरान 8 निकाह भी पढवाये गये. सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम का आयोजन कमालगंज बघार पर हुआ।

Janmat News 
