एटा: बोलेरो और बाइक में हुई भीषण भिड़ंत, नाती और दादी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
उप्र के एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के छ छैना पुल के समीप बाइक बुलेरो कार से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार दादी और नाती गम्भीर रूप से घायल हो गए।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के छ छैना पुल के समीप बाइक बुलेरो कार से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार दादी और नाती गम्भीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर घायल पड़े बाइक सवारों को देख राहगीर मौके पर रुके और तत्काल सेथरी चौकी पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दादी व नाती को एंबुलेंस की सहायता से एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त स्प्लेंडर बाइक और कार को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र मदन गोपाल वर्मा उम्र 27 वर्ष, सावित्री देवी पत्नी मोर मुकुट उम्र 60 वर्ष निवासी रामपुर घनश्यामपुर एटा के रूप में हुई है। सूचना के बाद रोते बिलखते परिजन एटा स्थित मोर्चरी पहुंचे। घर में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार नाती कृष्ण कुमार मेडिकल संचालक है दवाइयों का थोक विक्रेता है। अपनी दादी को बाइक पर बैठा कर कुरावली से घर वापस ला रहा था घर में अखंड रामायण का आयोजन होना था। तभी एटा आते वक्त बाइक और कार में टक्कर हो गई हादसे में दोनों गम्भीर घायल हो गए।
अस्पताल आते आते दोनों ने ही दम तोड़ दिया। मृतक की दो वर्ष की बेटी है। वर्ष 2021 में शादी हुई थी। दो मौतों से परिजनों के कोहराम मचा हुआ है।
परिजन सत्यप्रकाश ने बताया कि मेरी सगी ताई और भतीजा कुरावली से एटा आ रहे थे। घर पर अखंड रामायण का आयोजन होना था, तभी छछैना के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। भतीजा मेडिकल स्टोर का काम करता है।
चौकी प्रभारी सेथरी निश्चल सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की मदद से भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। क्षतिग्रस्त बाइक और कार को भी कब्जे में लिया गया है।

Janmat News 
