अयोध्या में द्विवार्षिक लेखपाल संघ कार्यकारिणी का हुआ गठन, विनोद पांडे बने जिलाध्यक्ष

उप्र के अयोध्या जनपद में द्विवार्षिक लेखपाल संघ के चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में विनोद कुमार पांडे को लेखपाल संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है।

अयोध्या में द्विवार्षिक लेखपाल संघ कार्यकारिणी का हुआ गठन, विनोद पांडे बने जिलाध्यक्ष
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में द्विवार्षिक लेखपाल संघ के चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में विनोद कुमार पांडे को लेखपाल संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है।

चुनाव के दौरान अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया जिनमें युवराज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष और राहुल कुमार यादव जिला मंत्री चुने गए हैं।

इसके साथ ही अखिलेश वर्मा को उपमंत्री, प्रतीक यादव को कोषाध्यक्ष तथा प्रिया जायसवाल को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लेखपालों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया है जिसके बाद समर्थकों ने सभी का स्वागत किया।