मुजफ्फरनगर में मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग, सुरक्षा मानकों का कराया पालन

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत यातायात पुलिस ने देहरादून पब्लिक स्कूल एवं दा एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।

मुजफ्फरनगर में मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग, सुरक्षा मानकों का कराया पालन
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत यातायात पुलिस ने देहरादून पब्लिक स्कूल एवं दा एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।

विद्यालय प्रशासन को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।