मिर्जापुर में झपट्टा मार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, RPF-GRP की संयुक्त टीम ने तीन सदस्यों को दबोचा
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर झपट्टा मारकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले झपट्टा मार गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को मिर्जापुर की RPF, GRP और प्रयागराज की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर झपट्टा मारकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले झपट्टा मार गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को मिर्जापुर की RPF, GRP और प्रयागराज की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है।
यह झपट्टा मार गैंग प्रयागराज से मिर्जापुर तक यात्रियों को निशाना बनाते थे। इस दौरान वे सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल पर झपट्टा मारते थे। गैंग के एक सदस्य को पहले ही मुठभेड़ में देहात कोतवाली पुलिस ने गोली मारी थी। अब तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी से हलचल मची है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह प्रयागराज, मिर्जापुर, छिवकी समेत कई रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहकर यात्रियों के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था।
बताया जाता है कि गिरोह के सदस्यों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को कुछ दिन पहले देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी। तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह की अन्य गतिविधियों और चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है।



