मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन्स में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन्स में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। देश की रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को नमन करते हुए सभी को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा राष्ट्रहित की भावना को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।