फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में हुआ ब्लास्ट, तीन लोग घायल; बाल बाल बचीं विधायक की पत्नी
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। ब्लास्ट के चलते घर की कई छतों समेत रेस्ट रूम क्षतिग्रस्त हो गया है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। ब्लास्ट के चलते घर की कई छतों समेत रेस्ट रूम क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार फर्रुखाबाद कोतवाली सदर क्षेत्र का नाला मछरट्टा में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में ब्लास्ट हुआ है। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट की वजह से घर के खिड़की दरवाजों के परखच्चे उड़ गए।
बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। घर पर पत्नी दमयंती सिंह समेत 3 लोग मौजूद थे। घटना के दौरान तीन लोग घायल हुये हैं जबकि विधायक की पत्नी बाल बाल बचीं।

Janmat News 
