फर्रुखाबाद में धड़ल्ले से हो रहा सूखे नशे का कारोबार, नाबालिग बच्चे भी हो रहे हैं नशे के आदी

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में धड़ल्ले से सूखे नशे का कारोबार हो रहा है। पुलिस की मिलीभगत के चलते चरस गांजा का धंधा फल फूल रहा है। मामला जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र का है।

फर्रुखाबाद में धड़ल्ले से हो रहा सूखे नशे का कारोबार, नाबालिग बच्चे भी हो रहे हैं नशे के आदी
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में धड़ल्ले से सूखे नशे का कारोबार हो रहा है। पुलिस की मिलीभगत के चलते चरस गांजा का धंधा फल फूल रहा है। मामला जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद में जगह जगह चरस गांजा बिक रहा है। इस सूखे नशे का सेवन नाबालिग बच्चे भी कर रहे हैं और नशे के आदी हो रहे हैं।

जनपद के कादरीगेट थाना के समीप वर्षों से पुलिस की मिली भगत से चरस गांजा का कारोबार चल रहा है। सूखा नशे की पैकिंग होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गांजा की पुड़िया धड़ल्ले से 190 रुपए की बेची जा रही है।