लखीमपुर खीरी: मैगलगंज में कथित धर्मांतरण का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कस्बे में कथित धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कस्बे में कथित धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मैगलगंज कस्बे के एक परिसर में गुप्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने मौके की जांच पड़ताल की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम में एक पादरी समेत धर्मांतरण से जुड़ी सामग्री भी मौजूद थी।
सरकार द्वारा धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाए जाने के बावजूद जिले में इस तरह की घटनाएं सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Janmat News 
