फर्रुखाबाद: गांव के युवक पर बच्चे के अपहरण का आरोप, आरोपी के घर से बरामद हुआ बच्चा
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से गांव के युवक पर 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर बंधक बनाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के दुबरी गांव का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से गांव के युवक पर 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर बंधक बनाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के दुबरी गांव का है।
आरोप है कि गांव का युवक मनोज पेप्सी पिलाने के बहाने बच्चे को अपने घर ले गया जहां उसने बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूस कर कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। बच्चा गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
दूसरी ओर बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजनो ने खोजबीन की, खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो साथ खेल रहे बच्चों ने गांव के युवक द्वारा उसे घर ले जाने की जानकारी दी।


