फतेहपुर: सपा नेता गैंगस्टर हाजी रजा समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज, गवाह पर जानलेवा हमले का मामला
उप्र के फतेहपुर जनपद में सपा नेता और गैंगस्टर हाजी रजा समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह FIR मुकदमे में मुख्य गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुई है। मामला थाना कोतवाली के बरदाही बाजार का है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में सपा नेता और गैंगस्टर हाजी रजा समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह FIR मुकदमे में मुख्य गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुई है। मामला थाना कोतवाली के बरदाही बाजार का है।
मिली जानकारी के अनुसार 2021 में हाजी रजा पर फैजान रिज़वी के हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा नेता फैजान रिज़वी के साथ मारपीट मामले में मुख्य गवाह इमरान है। बीते 10 मार्च को इमरान पर जानलेवा हमला हुआ था।
इमरान ने हत्या के प्रयास, लूट समेत कई संगीन धाराओं में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद हाजी रजा, रिज़वान, आकिब, सद्दू सटोरी, नबील, शादमान, असगर अली, राहत और दो अज्ञात पर FIR दर्ज की।
बता दें कि गैंगस्टर SP नेता हाजी रजा पर पहेले से ही लूट, हत्या के प्रयास समेत 25 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Janmat News 
