संभल: गोद भराई की रस्म करने आए वर पक्ष से मारपीट, दो घायल; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के संभल जनपद में गोद भराई की रस्म करने आए वर पक्ष के साथ मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला संभल के थाना बनिया ठेर के गुंमथल गांव का है।

संभल: गोद भराई की रस्म करने आए वर पक्ष से मारपीट, दो घायल; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में गोद भराई की रस्म करने आए वर पक्ष के साथ मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला संभल के थाना बनिया ठेर के गुंमथल गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार गुंमथल गांव में गोद भराई की रस्म करने आए वर पक्ष के साथ मारपीट की गई। इस घटना में होने वाले दूल्हे के फूफा साहब सिंह घायल हो गए।  

दरअसल, गोद भराई की रस्म से लौट रहे लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमे दो लोग घायल हो गए।

गुमथल गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी में पुलिस ने एक पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया है। गोद भराई समारोह के बाद मारपीट हुई। बनियाठेर के गुमथल में पुरानी रंजिश बवाल की वजह बनी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और जांच में जुटी है। रोहतास पुत्र जगदीश के नाम मुकदमा दर्ज हुआ है।