फतेहपुर: कार सवार युवक की दबंगई, असलहा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के फतेहपुर जनपद में कार सवार युवक की दबंगई सामने आई है। कार सवार युवक को सड़क पर असलहा लहराते देखा जा सकता है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में कार सवार युवक की दबंगई सामने आई है। कार सवार युवक को सड़क पर असलहा लहराते देखा जा सकता है।
युवक का असलहा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बाईपास का बताया जा रहा है।
असलहा लहराते कार सवार शख्स खुले आम पुलिस को चुनौती देता दिख रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


