फर्रुखाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गोवध का था आरोपी

उप्र की फर्रुखाबाद पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। यह मुठभेड़ कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई।

फर्रुखाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गोवध का था आरोपी
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र की फर्रुखाबाद पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। यह मुठभेड़ कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई।

प्राप्त समाचार के अनुसार 25 हजार का इनामी चंदा उर्फ चांद मियां गोवध में आरोपी था। पुलिस अभिरक्षा  से भागने पर झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध तमंचे से उसने पुलिस पर फायर किया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनामी बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक बांका व छुरी बरामद की। बदमाश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है।