फर्रुखाबाद: पुराने विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुराने विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक को घेरकर गोली मारे जाने की सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुराने विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक को घेरकर गोली मारे जाने की सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गंगा गली का है।
गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को परिजनो ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। दूसरी ओर गोली कांड की घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


