मुजफ्फरनगर पुलिस के छह कर्मियों को प्रशंसा एवं सम्मान चिन्ह, SSP संजय कुमार वर्मा ने दी शुभकामनाएं

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में उत्कृष्ट सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए छह पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस के छह कर्मियों को प्रशंसा एवं सम्मान चिन्ह, SSP संजय कुमार वर्मा ने दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में उत्कृष्ट सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए छह पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

21 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके सराहनीय कार्य एवं सेवाभाव का परिचायक है।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

1. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, थाना भौराकलां — शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)

2. हेड कांस्टेबल कपिल, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय — शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)

3. हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय — शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)

4. निरीक्षक कमल किशोर, थाना खतौली — सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)

5. उपनिरीक्षक योगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय — सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)

6. उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार, थाना नई मंडी — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।