फर्रुखाबाद: स्कूल से घर जा रही बच्ची को कुत्ते ने दौड़ाया, घबराकर कुएं में गिरी; रेस्क्यू जारी

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में स्कूल से घर जाते समय बच्ची के 45 फिट गहरे कुएं में गिरने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के शिवराई मठ रसीदाबाद गांव का है।

फर्रुखाबाद: स्कूल से घर जा रही बच्ची को कुत्ते ने दौड़ाया, घबराकर कुएं में गिरी; रेस्क्यू जारी
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में स्कूल से घर जाते समय बच्ची के 45 फिट गहरे कुएं में गिरने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के शिवराई मठ रसीदाबाद गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से जा रही थी तभी एक घर का कुत्ता बच्ची पर दौड़ा। कुत्ता के दौड़ने पर बच्ची घबराकर कुएं में जाकर गिरी। ग्रामीणों ने बच्ची को कुएं में गिरता देख पुलिस व परिजनो को सूचना दी।

सूचना पर सीओ कायमगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने रेस्क्यू के लिए फायर बिग्रेड गाड़ी व कर्मचारियों को बुलाया। पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी कुएं से बच्ची का रेस्क्यू करने में लगे हैं।