सीतापुर: 36 घंटे में चैन स्नैचिंग के दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में हुए घायल
खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है, जहां चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम की दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है, जहां चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम की दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी दुबारा फिर ऐसी ही घटना को अंजाम देने के नियत से कनवाखेड़ा के पास खड़े थे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को रुकने का इशारा किया गया तो उनके द्वारा टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान खीरी जिले के मैगलगंज निवासी कामिल और फरमान के रूप में हुई है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस समेत पीली धातु की चेन के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।




