फर्रुखाबाद में पानी निकासी को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, पिता पुत्र को आई गंभीर चोटें
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पानी निकासी को लेकर जमकर लाठी डंडे चलने की खबर सामने आ रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पानी निकासी को लेकर जमकर लाठी डंडे चलने की खबर सामने आ रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर नाली किनारे दीवाल उठाने का आरोप लगाया है। दबंगों के दीवाल उठाने पर बरसात का पानी भर रहा था।
पीड़ित बारिश के पानी को निकालने पहुंचा तभी दबंगों ने लाठी डंडो से हमला किया। बीच बचाव करने आए पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली का है. दबंगों की मारपीट से पिता पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं।

Janmat News 
