बुलंदशहर: सिकंदराबाद के रवित हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या
उप्र के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में हुए रवित कश्यप हत्याकांड में 72 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति और पुत्र ने रवित कश्यप हत्या की थी।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में हुए रवित कश्यप हत्याकांड में 72 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति और पुत्र ने रवित कश्यप हत्या की थी।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी रवित कश्यप UPPCL की कार्यदायी संस्था का ठेकेदार था। शेरपुर गांव में रहकर रवित काम कर रहा था, रवित का शव श्मशान में मिला था।
आरोपी रवि भाटी पत्नी और मृतक रवित के भतीजे पर शक करता था। पुत्र निखिल के साथ मिलकर रवि भाटी ने डंडे से प्रहार कर हत्या की। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा हुआ।

Janmat News 
